शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। ये भ्रमण विद्यार्थियों को अपने तथा दूसरों के अनुभवों से सीखने का अच्छा अवसर प्रदान करते हैं। जब विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण पर जाते हैं, तो वे किसी भी विषय-वस्तु को अपनी आँखों से प्रत्यक्ष रूप से देखकर सीखने में सक्षम होते हैं तथा उसे अपनी समझ के अनुसार वर्णित कर सकते हैं।